अब जिन देशों को यह लग रहा है कि उनके यहाँ इस महामारी का 'पीक' यानी सबसे ख़राब दौर गुज़र गया है, वे लॉकडाउन को समाप्त करने की रणनीति बना रहे हैं.
भारत में 22 मार्च को जनता कर्फ़्यू समाप्त होने के साथ ही 21 दिन के लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी.
21 दिन का ये लॉकडाउन 14 अप्रैल को पूरा होना था, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों के साथ चर्चा के बाद इसे 3 मई तक बढ़ाने का फ़ैसला किया.
भारत सरकार ने कहा है कि 20 अप्रैल के बाद स्थिति का जायज़ा लेकर देश के कुछ इलाक़ों को लॉकडाउन से सशर्त छूट दी जाएगी.
लॉकडाउन के अगले दौर में भी 11 शहरों में छूट की कोई संभावना नहीं है. देश के 70 फीसदी मामले इन्हीं 11 शहरों में है. सरकार अब धार्मिक स्थलों को कुछ शर्तों के साथ खोलने के हक में है लेकिन स्कूल कॉलेज और मॉल को अभी इजाजत नहीं मिलेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें