Post Top Ad
Your Ad Spot
मंगलवार, 3 मार्च 2020
Home
HEALTH
दिल्ली ,आगरा में कोरोना की दस्तक के बाद सरकार अलर्ट, कहा- घबराएं नहीं, बस सावधानी बरतें
दिल्ली ,आगरा में कोरोना की दस्तक के बाद सरकार अलर्ट, कहा- घबराएं नहीं, बस सावधानी बरतें
भारत में दो और कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। हमें साथ काम करने की जरूरत है। अपनी बचाव के लिए छोटे मगर महत्वपूर्ण कदम उठाए। कोरोना वायरस को रोकने को लेकर तैयारियों के संबंध में व्यापक समीक्षा की। अलग-अलग मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। भारत में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर शीघ्र चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
बता दें कि भारत सरकार के अनुसार कोरोना वायरस का मामला देश में बढ़ सकता है। आगरा में 6 लोग संदिग्ध पाए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार ये लोग दिल्ली में सोमवार को संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में थे। इन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। नमूनों को पुष्टि के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा जा रहा है।
डीजीसीए ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सभी एयरलाइन्स और उसके क्रू मेंबर्स के लिए गाइडलाइंस जारी की।
- सरकारी सूत्रों के अनुसार दक्षिणी दिल्ली के एक होटल में रह रहे 3 भारतीय और 21 इटली के नागरिकों को आईटीबीपी कैंप में जांच के लिए शिफ्ट किया गया। कल सभी के टेस्ट का रिजल्ट आएगा। इटली के 8 पुरुष और 13 महिलाएं और उनके गाइड, ड्राइवर और हेल्पर को आईटीबीपी कैंप में शिफ्ट किया गया।
- कोरोना वायरस के खतरे के चलते अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (AIFF) ने अंडर 16 नेशनल टीम का तजाकिस्तान दौरा रद्द किया।
- कोरोना वायरस के लक्षण सामने आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दें। स्वास्थ्य मंत्रालय के 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम के फोन नंबर 011-23978046 या ईमेल पते ncov2019@gmail.com के जरिए भी अपनी आशंकाओं का समाधान कर सकते हैं।
- भारत सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 26 दवाओं के एक्सपोर्ट पर रोक लगाई दी है। इससे पहले भी कुछ उपकरणों के निर्यात पर रोक लगी थी। भारत दुनियाभर में 20 फीसदी दवाओं का निर्यात करता है। जानकारी के मुताबिक जिन दवाओं का निर्यात रोका गया है, उसमें पैरासिटामोल भी शामिल है।
- भारत ने चार देशों के वीजा को निलंबित किया। इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान के नागरिकों को 3 मार्च को या उससे पहले जारी किए गए वीजा / ई-वीजा, जिन्होंने भारत में प्रवेश नहीं किया है, उन सभी के वीजा को निलंबित कर दिया गया है।
- यूपी सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि कोरोना वायरस के 6 संदिग्ध केस पाए गए हैं, सभी संदिग्धों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदिग्धों को सैंपल को पुणे स्थित नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है।
- सरकारी सूत्रों के अनुसार, कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नेवी के 'मिलन' नाम के बहुपक्षीय अभ्यास को टाला जा सकता है। 18 मार्च से विशाखापतनम में अभ्यास होना था। सरकार ने सेना, नेवी और वायुसेना को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लगभग 2500 संदिग्धों को विशेष निगरानी में रखने के लिए तैयार रहने को कहा है।
- एयर लाइन इंडिगो ने बयान जारी कर कहा है कि हैदराबाद में कोरोना वायरस के पीड़ित पाए गए शख्स ने दुबई से बेंगलुरु के बीच इंडिगो के विमान 6E 96 से 20 फरवरी को यात्रा की थी। उस विमान के 4 केबिन क्रू को घर में ही विशेष निगरानी में रखा गया है।
- मनीष सिसोदिया ने कहा कि 3.5 लाख एन 95 मास्क की व्यवस्था की गई है। हमारे पास कोरोनो वायरस रोगियों के उपचार के लिए 8,000 से अधिक सेपरेशन किट है। हम उन लोगों के संपर्क में आने की कोशिश कर रहे हैं जो संक्रमित हो सकते हैं या कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में थे। नोएडा और दिल्ली का जो मामला बताया जा रहा है, उसमें पीड़ित शख्स एक ही है।
- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि COVID-19 एक नया संक्रमण है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री को दिल्ली में एक कोरोना वायरस के पॉजीटिव केस के बारे में सूचना दी गई थी। 25 अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। हमें व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना होगा और अपने हाथ धोने की आदत विकसित करनी होगी।
मंगलवार को दिल्ली के हयात रिजेंसी ने बयान जारी कर कहा है कि सरकारी अधिकारियों ने हाल में पुष्टि की है कि 28 फरवरी को होटल के ला पिज्जा रेस्तरां में भोजन करने वाले एक व्यक्ति को COVID -19 का पता चला है। 28 फरवरी को रेस्तरां में मौजूद सभी सहयोगियों को 14 दिनों के लिए खुद ही अस्पताल के अलग कमरे में रहने को कहा गया है।
- ईरान में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 हुई। मंगलवार को कोरोना के मरने वालों की संख्या 11 रही।।
नोएडा में दो स्कूल बंद
कोरोना वायरस का असर भारत पर भी दिख रहा है। नोएडा के सेक्टर-135 स्थित श्री राम मिलेनियम स्कूल में 5 बच्चों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पूरे स्कूल को सैनिटाइज किया जा रहा है। एहतियात के तहत इस स्कूल को बंद भी कर दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए इस स्कूल समेत नोएडा के दो प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने कहा कि COVID-19 संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में एक पार्टी के दौरान स्कूल बच्चे आए। प्रशासन ने स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है। संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हम उस स्कूल बस की भी सफाई कर रहे हैं जिसमें बच्चों ने यात्रा की थी।
Tags
HEALTH#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
HEALTH
Tags:
HEALTH
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें