
आगरा: पंचम अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में शुक्रवार को आने वाले कलाकारों के कलाचित्रों का विमोचन हुआ। इस मौके पर कई सम्मानों की घोषणा भी की गई।
रेनबो हॉस्पिटल में समारोहपूर्वक आयोजन हुआ, जिसमें शहर के गणमान्य अतिथियों ने विमोचन किया।
सर्वप्रथम अतिथियों ने सभी कलाओं के देवता नटराज का पूजन किया, तत्पश्चात कला चित्रों का विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस रंग महोत्सव का आयोजन नटरांजलि थिएटर आर्ट द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव की थीम रहेगी महिला सशक्तिकरण, जिसके तहत अन्तर्राष्ट्रीय महिला कलाकारों की प्रमुख भागीदारी रहेगी। स्थानीय एवम् अंतरराष्ट्रीय कलासाधकों के साथ ही सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया जाएगा। विभिन्न सत्रों में प्रतियोगिताओं एवं सम्मान डांस, ड्रामा, म्यूजिक, सिंगिंग, काव्यपाठ, पारम्परिक परिधान एवं मोबाइल फोटॉग्राफी की प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा। महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि इस बार नव शक्ति सम्मान, स्वर्गीय गुजेश्वरी सिंह स्मृति सम्मान , श्रीमती रामलता गुप्त (पत्नी स्वतंत्रता सेनानी स्व. रोशन लाल गुप्त करुणेश) स्मृति सम्मान दिए जाएंगे। महोत्सव संरक्षक महेश शर्मा ने बताया कि इस बार महोत्सव में सभी मुख्य आकर्षण महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहेंगे। कलाकारों के चित्रों का सामूहिक रूप से विमोचन किया, डा. नरेन्द्र मल्होत्रा, डा. रेणुका डंग, डा हिमांशु यादव, मयंक दुआ, पुनीत जैन, लालाराम तैंनगुरिया, रोहित कात्याल, बंटी ग्रोवर, रितु गोयल, हरी सिंह गहलौत, रिषभ कौशिक, सुनील कुमार बग्गा, पारुल उपाध्याय, कुमुद पांडे,अखिलेश पांडे, राजकमल जैसवाल, सूरज दास ने। संचालन अलका सिंह ने किया। इसी श्रृंखला में शाम को हाथी घाट पर संस्था के पदाधिकारियों व महोत्सव आयोजन समिति ने श्री यमुना मैया की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आराधना की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें