My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 12 मार्च 2020

जाने कौन है वो ,जिसने सिंधिया को मोदी से डील कराया

ग्वालियर : धीरे- धीरे पर्दा उठ रहा है, यह सब कैसे हो गया !
कौन है वो शख्स जिसने यह महा ड्रामा रच दिया,मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हिल गई|
कभी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया और भारतीय जनता पार्टी के बीच आखिर किस नेता ने ‘डील’ कराई ? पर्दे के पीछे वह कौन था, जिसने बीजेपी आलाकमान तक ज्योतिरदित्य सिंधिया की बात पहुंचाई ? आखिरकार वह कौन है, जिस पर पार्टी हाई कमान इतना भरोसा करती है, जिसके भरोसे मध्य प्रदेश में बीजेपी ने ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया ? इसके अलावा मोदी और सिंधिया के बीच मध्यस्थता कराने में बड़ौदा राजपरिवार की महारानी राजमाता शुभांगिनी देवी गायकवाड़ ने भी अहम भूमिका निभाई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ज्योतिरादित्य को बीजेपी तक लाने और फिर गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने वाले कोई और नहीं, बल्कि दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता जफर इस्लाम हैं। जफर इस्लाम मीडिया के लिए जाना पहचाना चेहरा हैं। टीवी चैनलों पर डिबेट में वह हर रोज बीजेपी का बचाव करते हैं। माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जफर इस्लाम के अच्छे ताल्लुकात हैं। शायद यही वजह है कि जफर इस्लाम को बीजेपी हाईकमान ने इतना बड़ा ऑपरेशन चलाने की जिम्मेदारी दी। जफर पिछले पांच माह से ज्योतिरदित्य को बीजेपी में लाने के सिलसिले में उनसे मिल रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हाल ही के समय में ज्योतिरादित्य और जफर की लगातार पांच बैठकें हुई थीं।

इसके बाद ज्योतिरादित्य को बीजेपी में लाने की कवायद और मध्यप्रदेश में ‘ऑपरेशन लोटस’ की पटकथा लिखी गई। यहां तक कि सोमवार और मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के वक्त भी जफर 7, लोक कल्याण मार्ग पर मौजूद थे। मंगलवार को जब गृहमंत्री अमित शाह ज्योतिरदित्य सिंधिया को लेकर प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे तो उस समय भी जफर इस्लाम गृहमंत्री अमित शाह की गाड़ी में मौजूद थे।

वहीं, राजपरिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शनी बड़ौदा के गायकवाड़ राजघराने से हैं। बड़ौदा की महारानी का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अत्यधिक सम्मान करते हैं और उनसे उनके अच्छे संबंध हैं। शुभांगिनी देवी गायकवाड़ ने भी सिंधिया को समझाया और उन्हें बीजेपी में जाने के लिए प्रेरित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages