My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 6 नवंबर 2019

दिसंबर में लॉन्च होगी MG की ये इलेक्ट्रिक कार, एक बार चार्ज में दौड़ेगी 350KM

एमजी (Morris Garages) मोटर इंडिया दिसंबर में भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ZS लॉन्च करने वाली है और अब कंपनी ने भारत में ZS EV का मार्केटिंग कैंपेन भी शुरू कर दिया है. एमजी के इस लेटेस्ट कैंपेन में फेमस इंग्लिश एक्टर बेनेडिक्ट कम्बरबैच नजर आ रहे हैं. साथ ही कार के मार्केटिंग कैंपेन की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, उसमें ZS EV पर इंडियन नंबर प्लेट नजर आ रही है. इसके अलावा 'ZS EV coming soon to India' भी लिखा हुआ दिख रहा है.
‌इस कार की भारत में कड़ी टक्कर Hyundai की इलेक्ट्रिक SUV Kona से होगी. बताया जा रहा है कि इसी के चलते MG Motor India अपनी इलेक्ट्रिक कार का प्राइस 25 लाख रुपए से कम रख सकता है. कंपनी इसे करीब 22 लाख रुपए की रेंज में लॉन्च कर सकती है. जेडएस ईवी को पिछले साल नवंबर में Guangzhou Motor Show में डिस्प्ले किया गया था और इस कार को सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद इसे यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और मिडिल ईस्ट में लॉन्च किया जाएगा. MG ZS EV की भारत में 250 गाड़ियां इम्पोर्ट कराई जाएंगी.
‌भारत में इस कार को ZS EV के नाम से पेश किया जा सकता है, जब कि विदेशी बाजारों में ये eZS के नाम से बेची जाती है. कंपनी का दावा है कि ZS EV दुनिया भर में बेची जाएगी और ये कार एक बार फुल चार्ज होने पर 350 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. इसमें 52.5kWh lithium-ion battery मिल सकती है. इसे बिना डीसी फास्ट चार्जर के चार्ज करने पर आठ घंटे का समय लगेगा. इसके अलावा ये कार 0-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकेंड में ही पकड़ सकती है. पावर के मामले में भी ये जबरदस्त होगी. उम्मीद की जा रही है कि ये 150hp की पावर देगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages