अक्सर आप अपने वाहन से जब राष्ट्रीय राजमार्ग सड़कों (National Highway ) पर चलते हैं तो टोल बूथ्स (Toll Booths) पर आपको यात्रा जारी रखने के लिए तय धनराशि के बदले रसीदें दी जाती हैं. इनसे आप केवल यात्रा ही नहीं रख सकते बल्कि इन रसीदों के कई फायदे भी हैं.
इसलिए इन रसीदों को तब तक जरूर संभालकर रखें, जब तक आपकी यात्रा जारी है. क्योंकि अगर आपने अपनी रसीदें खो दीं तो आप इन फायदों से वंचित रह जाएंगे. क्योंकि इन टोल पर आप पैसे देकर जो रसीद हासिल करते हैं, उससे टोल गेट्स पारकर यात्रा जारी रखने के साथ कई फायदे भी हैं.
नेशनल हाईवे के टोलबूथ्य पर धन देने के बाद आप जो रसीद देते हैं तो उस पर आपको एक से लेकर चार फोन नंबर रसीद के आगे के हिस्से या पीछे पर मिल जाएंगे. ये फोन नंबर हेल्पलाइन, क्रेन सर्विस, एंबुलेंस सर्विस और पेट्रोल सर्विस के होते हैं.
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यात्रा के दौरान टोल शुल्क लेने की एवज में आपको ये सारी सेवाएं भी उपलब्ध कराता है. ये चारों नंबर आपको नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया की साइट http://tis.nhai.gov.in/TollInformation?TollPlazaID=200 पर भी मिल जाएंगे.
नेशनल हाइवे अथारिटी टोल के बदले कई तरह की जरूरी सुविधाएं देता है. टोल रसीदों पर इन हेल्पलाइन के नंबर्स होते हैं
नेशनल हाईवे पर यात्रा के दौरान अक्सर मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बन जाती है. यानि आप या आपके साथ यात्रा कर रहे लोग बीमार हो सकते हैं. ऐसे में रसीद के आगे या दूसरी तरफ दिए मेडिकल इमर्जेंसी फोन नंबर पर कॉल करें.
आपके कॉल के 10 मिनट में एम्बुलेंस आ जानी चाहिए. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस उपलब्ध कराने वाली हेल्पलाइन का नंबर 8577051000 और 7237999911 है. जब इस नंबर पर बात की गई तो हेल्पलाइन ने बताया कि ये सुविधा बिल्कुल मुफ्त है. एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचती है. अगर हल्की फुल्की चिकित्सा की जरूरत है तो ये तुरंत दी जाती है, अन्यथा एंबुलेंस तुरंत आपको निकटवर्ती अस्पताल या नर्सिंग होम तक पहुंचा देती है.
यदि अचानक किसी कारणवश आपकी गाड़ी का ईंधन खत्म हो गया तो चिंता की बात नहीं. आप सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर दें. रसीद पर दिए गए हेल्प लाइन नंबर या फिर पेट्रोल नंबर पर फोन करें. आपको जल्द से जल्द 5 या 10 लीटर पेट्रोल या डीजल की आपूर्ति की जाएगी. हां, इस ईंधन की रकम का भुगतान करना होगा. पेट्रोल हेल्पलाइन नंबर 8577051000, 7237999944 है.
अगर यात्रा के दौरान कार या वाहन में कोई खराबी आ जाए. ये रुक जाए तो नेशनल हाईवे की एक हेल्पलाइन तुरंत मदद देगी. वो अपने वाहन पर एक मैकेनिक के साथ आपके पास पहुंचेगी. मैकेनिक को लेकर आने की सुविधा तो मुफ्त है लेकिनआपकी कार या वाहन में जो खराबी है, उसका चार्ज जरूर मैकेनिक वसूल करेगा. अगर समस्या का वहां समाधान नहीं हो सकता तो वाहन को क्रेन उठाकर निकटवर्ती सर्विस सेंटर तक पहुंचा देगी.
नेशनल हाइवे अथारिटी का ये है हेल्पलाइन नंबर 8577051000, 7237999955
नेशनल हाइवे अथारिटी के इन नंबर को जरूर अपने पास रखें. ये नंबर्स इस तरह हैं.
हेल्पलाइन नंबर - 1033,108
क्रेन हेल्पलाइन नंबर - 8577051000, 7237999955
एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर - 8577051000, 7237999911

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें