Post Top Ad
Your Ad Spot
शनिवार, 28 सितंबर 2019
कानपुर। धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं में पुलिस इंस्पेक्टर से हप्पू सिंह की पहचान बना चुके योगेश त्रिपाठी के पिता निधन हो गया और वो उनकी
अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सके। हालांकि परिजनों ने उनकी व्यस्तता और बाद में आने की बात कही है। योगेश के पिता 72 वर्ष के थे और अंतिम संस्कार बड़े भाई आलोक ने किया। मूलरूप से हमीरपुर के राठ कस्बा निवासी योगेश त्रिपाठी उर्फ हप्पू सिंह अपनी हास्य कला और बुंदेलखंड की चुटीली भाषा के चलते बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके है। टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं… और हप्पू की उलटन पलटन खासा लोकप्रिय हैं।
उनके 72 वर्षीय पिता हरीशरण त्रिपाठी राठ में अपने बड़े बेटे आलोक के साथ रह रहे थे। गुरुवार को निधन हो गया था लेकिन योगेश अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सके। हरीशरण त्रिपाठी जीआरवी इंटर कालेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता थे। योगेश की मां का पिछले कई साल पहले निधन हो चुका है। हरीशरण त्रिपाठी की दोनों पुत्रियां विवाहित और शिक्षिका हैं। आलोक त्रिपाठी और उनकी पत्नी बेसिक में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। परिजनों ने जल्द ही योगेश के घर आने की जानकारी दी है।
Tags
Bollyvood#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
Bollyvood
Tags:
Bollyvood
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें