My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 28 सितंबर 2019

अभिनेत्री करिश्मा कपूर देंगी फैशन टिप्स

आगरा। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ताज नगरी में पांच अक्टूबर को होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में  अमाया बॉटिक के डिज़ाइनर मेट गाला में मुख्य अतिथि  आकर  आगरा की युवतियों को फैशन के नए रंगों से परिचय कराएंगी।

आमंत्रण पत्र का विमोचन करते डिज़ाइनर
 वहीं देश के जाने माने डिजायनर सिलाई व पुराने कपड़ों की डेंटिंग पेंटिंग कर उन्हें उपयोग में लाने के तरीकों पर कार्यशाला में नई व रोचक जानकारियां प्रदान करेंगे । 
यह जानकारी संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आयोजित आमंत्रण पत्र के विमोचन कार्यक्रम के दौरान अमाया की निदेशिका रचना अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को होटल डबल ट्री हिल्टन में डिजायनर मेट गाला का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें देश के माने डिजायनर पंकज एंड निधि, रोहित गांधी-राहुल खन्ना, प्रेम मेहता, रवानी राका, अदिति गुप्ता, पिंक गोटा, प्रियंका पारीक अपने डिजायनर परिधानों व ज्वैलरी के साथ भाग लेंगे। ऋतु धवन ने बताया कि आगरा के ईवेन्ट में हर वर्ग के लोगों के लिए उत्सवी सीजन में एक छत के नीचे सभी सामान उपलब्ध होगा। उद्देश्य ताज नगरी के लोगों को उनके अपने शहर में नए फैशन के हर विधा से रू-बरू कराना है। बुजुर्गों व असहाय मरीजों की मदद करने वाली संस्था मुस्कान, गोविन्दम, उपनिषद जैसी संस्थाओं को समर्पित होगी यह डिजायनर गाला मीट।
‌आगरा को फैशन से भी मिलेगी प्रसिद्धि
‌20 वर्षों से अमाया का संचालन कर रही रचना ने बताया कि ताज के कारण विश्व प्रसिद्ध होने के बाद भी फैशन के मामले में प्रसिद्ध मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से आनन्द प्रकाश, ऋतु प्रकाश, मल्लिका बंसल, सुरभी पाटनी, रोहिणी लाम्बा, शालिनी लूथरा, प्रीति बुद्धिराजा, प्रिया अरोरा, पूनम सचदेवा, पुष्पा पोपटानी, नीति जुनेजा, रुचि अग्रवाल, रिम्मी सेठिया, प्रिया अरोरा, कृतिका खन्ना आदि मौजू थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages