भारत देश प्रतिभाओं का देश है ऐसे ही प्रतिभाओं को जन्म देने के लिए जलवा ग्रुप, एक पहल व डायमण्ड प्रोडक्शन द्वारा जलवा फैशन वीक 2019 सीजन 2 के आगरा ऑडिशन फतेहाबाद रोड स्थित होटल आइडिया इन में सम्पन्न हुए
 |
| जलवा सीजन2 में रैंप पर मॉडल्स |
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रिंकेश अग्रवाल श्री नीरज अग्रवाल अशोक दुबे अमित जैन मनीष राय द्वारा सयुंक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया साथ ही सचिन शुभ शर्मा जलवा ग्रुप व हिमांशु अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत कर सम्मान किया गया ।
उत्तर प्रदेश का प्रथम ऑडीशन में मथुरा फिरोजाबाद गाज़ियाबाद लखनऊ अलीगढ़ बरेली आदि शहरों से 112 मॉडलिंग के प्रतिभागीयो ने प्रतिभाग लिया, मॉडल्स ने कैटवॉक कर जलवे बिखेरे साथ ही अपना अपना परिचय भी दिया किड्स मॉडलिंग में 23 नन्हे मुन्हे बच्चो ने अदाओं के जलवे बिखेरे जिन्हें देख सभी दर्शक व निर्णयको को खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया साथ ही मिसेज मॉडलिंग में 14 महिलाओं ने ऑडीशन दिया मॉडलिंग स्ट्रेटक्टर पैनल पर शिल्पी वार्ष्णेय ,अभिषेक शर्मा ,सुरभि वशिष्ठ, डॉल लवानिया, कबीर शर्मा, अमर कर्दम, माधुरी शर्मा रहे
निर्णायक की भूमिका में आलिया हुसैन स्नेहा जैन पूजा विष्ट अक्षत सक्सेना आँचल पचौरी ऋचा शुक्ला ने निभाई
जलवा ग्रुप के सी एम डी सचिन शुभ शर्मा ने बताया कि जलवा फैशन वीक मै इस बार अच्छे कलेक्शन देखने को मिलेगा साथ ही फाइनल शो नवंबर के प्रथम चरण मै किया जाएगा निदेशक डायमण्ड प्रोडक्शन हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि किड्स मॉडलिंग मै इस बार बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा साथ आगरा शहर को एक नया संदेश भी देगा कार्यक्रम का संचालन गगन गौतम ने की फ़ैशन डिज़ाइनर में पुनीत शर्मा, इकरा वसीम, समीर खान उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें