किसी जरूरी डॉक्यूमेंट में परमानेंट एड्रेस देना किराए पर घर लेकर रहने वाले लोगों के लिए सबसे मुश्किल होता है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने रेंट पर रहने वाले लोगों के लिए एड्रेस अपडेट (Address Update) करने का एक नया प्रोसेस बताया है. इस प्रोसेस में आप रेंट एग्रीमेंट यूज कर आधार में अपना पता बदल पाएंगे. इस रेंट एग्रीमेंट (Rent Agreement) पर आपका नाम लिखा होना चाहिए. आइए आपको बताते हैं आधार में रेंट एग्रीमेंट अपडेट करने का प्रोसेस..आधार में अपना रेंट एग्रीमेंट के जिरए बदलने के लिए आपको अपने रेंट एग्रीमेंट को पहले स्कैन करना होगा. इसके बाद उस डॉक्यूमेंट का पीडीएफ बनाकर अपडेट आधार की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा.
1) सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ पर जाना है.
2) इसके बाद होमपेज पर नजर आ रहे एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) पर क्लिक करें.
3) नई विंडो में अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें.
4) आधार कार्ड नंबर डालकर लॉग-इन करें.
5) इसके बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा.
6) ओटीपी दर्ज कर पोर्टल पर जाएं.
आधार सेंटर जा कर बदल सकते हैं पता
UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर से आधार अपडेशन या करेक्शन फॉर्म लेना होगा. यह फॉर्म वेबसाइट पर के डाउनलोड सेक्शन में मिलेगा. इसमें सभी जरूरी डिटेल्स भरकर सेंटर पर संबंधित व्यक्ति को देना होगा. साथ ही फॉर्म पर आपको जिस डिटेल को अपडेट करवाना चाहते हैं उसका उल्लेख करना होगा. साथ ही आधार कार्ड की फोटोकॉपी समेत पैन कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट की फोटोकॉपी देनी होगी. आधार सेंटर पर जाकर आप नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो व बायोमेट्रिक डिटेल्स (फिंगर प्रिन्ट व आंख की पुतली की इमेज) अपडेट करवा सकते हैं.
इतना लगता है आधार अपडेशन का चार्ज
नाम, पता, लिंग (जेंडर), ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर जैसी डिटेल को अपडेट कराने के लिए अब 50 रुपये वसूले जाएंगे. पहले इसकी फीस 25 रुपये थी. अंगुली के निशान और आंखों की पुतली जैसे बायोमेट्रिक ब्योरे को अपडेट कराने के लिए भी अब 50 रुपये की फीस लगेगी. इस चार्ज में टैक्स शामिल हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें