My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 18 जुलाई 2019

जिस इमारत में कभी क्रांतिकारीयों ने बम बनाये थे आज बन रहा है मोदी पकोड़ा


 जिस इमारत में कभी क्रांतिकारीयों ने  बम बनाये थे आज बन रहा है मोदी पकोड़ा
जहां कभी क्रांतिकारियों ने बम बनाये थे अब वही उसी भवन के एक हिस्से में अब पी एम मोदी के स्टार्ट अप योजना पकोड़ा से प्रभावित होकर ताजनगरी आगरा के चार बेरोजगारों ने पकोड़ा व्यवसाय अपनाते हुए दुकान खोली है।
आगरा के नूरी दरवाजा का नाम जेहन में आते ही अमर शहीद भगत सिंह की याद ताजा हो जाती है क्योंकि आजादी के लड़ाई के दिनों में शहीद भगत सिंह ने इसी क्षेत्र के एक मकान में अन्य क्रान्तिकारियो के साथ मिलकर बम बनाये थे ताकि अंग्रेजी हकूमत को हिला सके
प्रधानमंत्री के मन की बात पर चाहे विपक्ष कितना भी बवाल मचाये, लेकिन आगरा के चार बेरोजगारों ने अमल में लाकर अपनी जिंदगी बदलने की ठान ली। जी हां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुझाव था कि पकौड़े बेचकर भी रोजगार हासिल किया जा सकता है. इसी बात को आगरा के बेरोजगारों ने चैलेन्ज के तौर पर लिया और पकौड़े बनाने का काम  शुरू कर दिया.
सालिगराम गर्ग ने अपने तीन बेरोजगार दोस्तो के साथ मिलकर मात्र पांच हज़ार  रूपये में मोदी पकोड़ा भंडार के नाम से पकौड़ा सेन्टर खोला. इनके द्वारा खोला गया मोदी पकौड़ा  दो दिन  में ही क्षेत्र में काफी फेमस हो गया. इसनके द्वारा मोदी नाम लिखा पकोड़ा सबसे ज्यादा फेमस हो रहा है।
वही दुकान का नाम मोदी पकोड़ा भंडार रखे जाने के बारे में बताया गया कि मोदी जी की पकोड़ा व्यबसाय की योजना से प्रेरित होकर काम शुरू किया गया है। आपको बता दे सालिगराम और उसके तीनो मित्र 50 वर्ष से ऊपर के अधेड़ जो एक लंबे समय से बेरोजगार थे । इस पकोड़ा व्यबसाय को शुरू करने के बाद चारो लोग संतुष्ट दिखाई दिए।
वही इन चारों को आस पास के लोगो का भी सहयोग मिल रहा है सभी मोदी जी के स्टार्ट अप और इनकी कोशिश की सराहना करते हुये दिखाई दे रहे है ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages