My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 20 जुलाई 2019

शिकंजा कसा तो आजम को याद आया धर्म, बोले- पाकिस्तान नहीं जाने की सजा भुगत रहे हैं मुस्लिम


‌ नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने देश में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुसलमानों को 1947 के बाद की सजा मिल रही है।  आजम खान ने कहा है कि यदि उनके (मुस्लिमों के) पूर्वज उस समय पाकिस्तान चले जाते हैं तो उन्हें यह सजा ना मिलती। आपको बता दें कि आजम खान को हाल ही यूपी सरकार ने भू माफिया घोषित किया है और उन पर 23 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
लिंचिंग की घटनाओं से संबंधित सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए आजम खान ने कहा, 'यह मुसलमानों को 1947 के बाद की सजा मिल रही है। जो भी किया जाएगा मुस्लिम लोग उसका सामना करेंगे। हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं गए? यह सवाल मौलाना आजाद, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और बापू से पूछें। उन्होंने मुसलमानों से वादे किए थे।' आजम खान ने कई सवाल दागते हुए पूछा कि मुस्लिमों से इतने वादे क्यों किए गए?
आजम ने अपने खिलाफ की गई कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को हराने की सजा दी जा रही है। आजम ने अपनी तथा जौहर विश्वविद्यालय की छवि धूमिल करने की रामपुर के जिलाधिकारी की साजिश करार दिया है। समाजवादी पार्टी ने भी आजम खान के खिलाफ लगे आरोपों को फर्जी बताया है। यूपी विधान परिषद के मानसून सत्र के दौरान सपा सदस्यों ने जमकर इसका विरोध किया और कहा कि आजम खान का उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा सदस्यों ने इस मामले की जांच के लिए एक सर्वदलीय समिति बनाने को कहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages