My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 16 जुलाई 2019

दुर्लभ संयोग: 149 साल बाद लग रहा है खंडग्रास ग्रहण



 मंगलवार को इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है| ज्योतिषाचार्य आरती पांडेय ने बताया कि रात 01.32 मिनट से शुरू होने वाला यह चंद्र ग्रहण सुबह 04.30 मिनट तक चलेगा| इस चंद्र ग्रहण का असर भारत पर भी होगा| 9 घंटे पहले चंद्रग्रहण का सूतक लग जाएगा| ये चंद्र ग्रहण कई मायनों में खास है, क्योंकि 149 साल बाद इस प्रकार का चंद्र ग्रहण लग रहा है जो गुरु पूर्णिमा के दिन लगेगा| इससे पहले इस तरह का ग्रहण साल 1870 में लगा था|
ये चंद्रगहण आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में ये चंद्र ग्रहण लग रहा है| ये चंद्र ग्रहण खंडग्रास ग्रहण है| इस ग्रहण का सभी राशियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा| इसका समय तीन घंटे का होगा| भारत के साथ-साथ ये चंद्र ग्रह ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में भी दिखेगा|
‌चंद्रगहण के दौरान क्या करें और क्या न करें
सूतक लगने से पहले गुरु पुर्णिमा की पूजा कर लें
सूतक के दौरान भोजन न करें
सूतक के शुरू होने से लेकर ग्रहण के अंतिम समय तक साधना करें
ये समय पूजा पाठ और धार्मिक कार्यों के लिहाज से श्रेष्ठ है
ये आत्मविश्वास प्राप्ति के लिए सबसे सही वक्त होता है
ग्रहण के खुली आंखों से नहीं देखें, ये नुकसान दायक हो सकता है
ग्रहण के वक्त ईश्वर की पूजा करें और मंत्रों का जाप करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages