My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 22 नवंबर 2025


 

दलित युवक से कोर्ट मैरिज की ख़ौफ़नाक सजा..
भाइयों ने बहन को 5 गोलियां मारकर मौत की सजा दी.. देवर बचाने आया तो उसके भी सीने मे गोली मारी
हरियाणा के रोहतक मे एक युवती को लव मैरिज की ख़ौफ़नाक सजा मिली। घर से भागकर थ्री व्हिलर चालक सूरज संग लव मैरिज करने वाली सपना (23) को उसके घर मे घुसकर उसके भाइयो ने 5 गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। देवर साहिल बचाने दौड़ा तो आरोपियों ने उसे भी गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है।
शादी करके 3 साल तक बाहर रहे दंपत्ति हाल ही मे गांव लौटे थे। दोनों पक्ष एक ही गांव के है। लड़की के भाइयों को बहन के गांव मे रहने से बेइज़्ज़ती महसूस हो रही थी।
पुलिस ने टांग में गोली मारकर पकड़ा
रोहतक ऑनर किलिंग मामले के चार आरोपी संजू  पुत्र धर्मेंद्र (मृतका सपना का भाई), राहुल पुत्र बलजीत, अंकित पुत्र सुभाष जिला सोनीपत और गाैरव पुत्र संदीप पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। रोहतक पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि काहनी गांव में हुए ऑनर किलिंग मामले के फरार आरोपी सपना के पति सूरज की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इन्हे पुलिस ने ललकारा तो आरोपी भागने लगे। पुलिस की गोली इनकी टांगो मे लगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages