My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 21 नवंबर 2025


 

आगरा में बुजुर्ग दंपति का घर छोड़ने का मामला: पुत्रवधू की धमकियों से तंग आकर उठाया कदम

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के प्रतापनगर में एक बुजुर्ग दंपति अपनी पुत्रवधू की लगातार धमकियों और उत्पीड़न से तंग आकर घर छोड़कर थाने पहुंच गया। परिजनों का आरोप है कि पुत्रवधू बार-बार आत्महत्या करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती है, जिससे भयभीत होकर इकलौता बेटा भी माता-पिता के साथ घर छोड़ने पर मजबूर हुआ।

पुलिस को दी गई जानकारी

परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी कि पुत्रवधू अपने पिता और भाई के साथ घर में अंदर घुसने की जिद कर रही थी और जब उन्होंने मना किया तो वह गेट पर बैठ गई और थाने से समझाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी बदसलूकी की। पुलिस ने महिला को समझाने के लिए महिला उपनिरीक्षक रविना सिंह को भेजा, लेकिन वह नहीं मानी।

धमकी भरे ऑडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में पुत्रवधू धमकी देती सुनी जा सकती है“घर में घुसकर कुछ कर लूंगी… तुम सब घर से भागते फिरोगे।” इन धमकियों के बाद परिवार को अपनी सुरक्षा का भय सताने लगा और वे घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए।

पहले भी घर में बंद होकर कर चुकी हाई-वोल्टेज ड्रामा

परिजनों ने बताया कि पुत्रवधू पहले भी घर में बंद होकर घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा कर चुकी है, जिसकी जानकारी बहू के मायके वालों को दी गई थी। दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन अपनी जिद में पुत्रवधू ने एक न मानी, बहू के मायके वालों से निरंतर संपर्क करते हुए देर शाम दरवाजा खोला था।

इकलौते बेटे और बुजुर्ग माता-पिता पर भारी मानसिक दबाव
लड़के आदित्य अग्रवाल की माता द्वारा धारा 316(2),115(2).303(2),333 352,351(2)(3).के तहत एक मुकदमा भी न्यायालय में दिनांक 19/8/2025 को दर्ज कराया गया है
परिवार का इकलौता बेटा मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। परिजनों का कहना है कि महिला के व्यवहार से बेटा मानसिक रूप से टूट चुका है और माता-पिता भी निरंतर दबाव में जी रहे हैं। बुजुर्ग मां-बाप का कहना है—“बेटा देश की सेवा करता है, लेकिन हमारा अपना घर ही हमारे लिए असुरक्षित हो गया है।"
पुलिस जांच में जुटी
सहायक पुलिस आयुक्त गौरव सिंह ने बताया कि मामला पति-पत्नी से संबंधित है और इसे परामर्श कक्ष (काउंसलिंग) के लिए भेजा जाएगा। पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

साभार अग्रभारत 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages