My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 24 नवंबर 2025


 

एसआईआर में अपना वोटर इपिक नंबर व बीएलओ की जानकारी की हेल्पलाइन

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मतदाता को स्वयं से संबंधित गणना प्रपत्र को सही से भरकर हस्ताक्षर करने के बाद 4 दिसंबर तक अपने मतदेय स्थल के बीएलओ को उपलब्ध कराना है। उत्तर प्रदेश में हुए पिछले विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद वर्ष 2003 में तैयार मतदाता सूची में अपना या अपने संबंधी का विवरण खोजने के लिए वेब पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं, Search Your Name in Last SIR पर क्लिक करें, Search by Elector Details टैब पर जाएं और ऐसा कर अपने या अपने संबंधी की डिटेल्स आसानी से खोज सकते हैं। यदि वर्ष 2002-2004 की अवधि में मतदाता भारत के किसी अन्य राज्य में रहा हो तो उस राज्य में उस अवधि में संपन्न हुए SIR के बाद तैयार मतदाता सूची भी उपर्युक्त वेब पोर्टल पर उपलब्ध है एवं उसे वहाँ से देखा जा सकता है। गणना प्रपत्र को उपर्युक्त वेब पोर्टल पर ही ऑनलाइन भी भरने की सुविधा उपलब्ध है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता उपरोक्त पोर्टल पर जाकर अपना एपिक नंबर दर्ज कर अपने BLO का नाम व फ़ोन नंबर पता कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से Book a call with your BLO सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने पर आपके क्षेत्र के BLO को यह नोटिफिकेशन जाता है कि आप उससे बात करना चाहते हैं एवं आपका नाम व मोबाइल नंबर BLO App पर प्रदर्शित होता है। BLO से अपेक्षा की गई है कि मतदाता द्वारा बात करने की इच्छा जताने पर 48 घंटे के भीतर मतदाता को BLO द्वारा वापस कॉल की जाएगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए टेलीफ़ोन की हेल्पलाइन भी उपलब्ध है।जनपद के एसटीडी कोड के साथ 1950 डायल करने पर घंटी उस जनपद के जनपद सम्पर्क केंद्र पर जाती है । मतदाताओं द्वारा फोन करने पर ज़िला संपर्क केंद्र पर बैठे कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया जाता है एवं उनकी शिकायत दर्ज की जाती है। उन्होंने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं नगर आयुक्तों को नगरीय इलाकों में अधिक से अधिक हेल्प डेस्क संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। कॉन्टैक्ट सेंटर एवं हेल्प डेस्क पर SIR प्रक्रिया से पूर्णतया भिज्ञ एवं प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती के भी निर्देश दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages