My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 12 जून 2025

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा


अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 242 लोग थे सवार

अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया. एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की खबर आ रही है. क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ।

प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे. विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और दो मिनट के बाद ही 1 बजकर 40 मिनट बाद क्रैश हो गया. अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया. प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages