खुशखबरी: आगरा से नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट रैपिड रेल, जल्द होगा निर्माण!
नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट को जेवर में रैपिड रेल से जोड़ने की योजना है, जिसका भविष्य में आगरा तक विस्तार किया जाएगा। यमुना अथॉरिटी ने जोनल मास्टर प्लान में इस परियोजना को शामिल किया है, जिसके तहत जेवर से न्यू आगरा अर्बन सेंटर तक 131 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनेगा।
योजना के मुख्य बिंदु:
गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल: 72.4 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 22 स्टेशन की डीपीआर तैयार की गई है।
न्यू आगरा अर्बन सेंटर का जोनल प्लान: यमुना अथॉरिटी ने इस प्लान को तैयार किया है, जिसमें नमो भारत के जरिये एयरपोर्ट को न्यू आगरा अर्बन सेंटर से जोड़ने का प्रस्ताव है।
131 किमी ट्रैक बिछाकर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी:
यमुना एक्सप्रेसवे पर एयरपोर्ट जीरो पॉइंट से करीब 34 किलोमीटर पर है, जहां से न्यू आगरा तक 131 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाकर एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी देने का प्लान है।
विकास कार्य:
यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बाकी जिलों की जमीनों पर विकास कार्य होने के बाद ही न्यू आगरा तक रैपिड रेल का प्रस्ताव आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। यमुना अथॉरिटी ने 6 जिलों के अधिसूचित एरिया का रीजनल मास्टर प्लान पिछले दिनों शासन से अप्रूव करवाया था ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें