My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 9 फ़रवरी 2025

फगवा ब्रज देखन को चलो रे... आज साखी श्याम होरी खेलन...


फगवा ब्रज देखन को चलो रे... आज साखी श्याम होरी खेलन...

भारतीय संगीतालय आगरा द्वारा सांगीतिक कार्यशाला तथा शास्त्रीय संगीत गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ होम्योपैथिक डॉक्टर हेमेंद्रविक्रम सिंह जी, श्री अशोक राव करमरकर, डॉ अमिता त्रिपाठी, श्री रवि अग्रवाल जी द्वारा मां सरस्वती और पंडित गोपाल लक्ष्मण गुणे जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया।
दिनांक 09 फरवरी 2025 , रविवार, साय 4:30 बजे से 345 sec 13 B आवास विकास कॉलोनी, आगरा में भारतीय संगीतालय, आगरा द्वारा सांगीतिक कार्यशाला तथा शास्त्रीय संगीत गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मथुरा से पधारे  इंदौर घराने के वरिष्ठ कलाकार और ऑल इंडिया रेडियो के टॉप ग्रेट आर्टिस्ट नरेश मल्होत्रा जी ने संगीत के विद्यार्थियों को स्वर साधना के विषय गहन जानकारी प्रदान की तथा रियाज़ के महत्वपूर्ण अंगों पर व्याख्यान दिया साथ ही बसंत ऋतु के आगमन पर राग जैसे राग सरस्वती में "  श्री माता भवानी..."
राग बसंत  ""फगवा ब्रज देखन को चलो रे... आज साखी श्याम होरी खेलन...
राग  हंसजध्वानी " जय मात विलंब ताज दे......"
हवेली संगीत में पद " यह क्षवि मो पे जात न वरनी"
अंत में मीराबाई का भजन " पिया बिन सुनो अजी म्हारो देश"  में अपना शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करा।
आपके साथ तबले पर संगीत की युवा तबला वादक श्री हरिओम माहौर जी तथा हारमोनियम पर साथ रहे आगरा के वरिष्ठ संगीतज्ञ पंडित रविन्द्र तलेगांवकर जी।
कार्यक्रम में भारतीय संगीतालय के शिष्य मास्टर नक्श वरुण को संगीत नाट्य अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य स्तर पर तबला वादन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे रुचि , प्रदीप श्रीवास्तव, विलास पलखे, धनवंतरी जी, पंडित मोहित जी, अंसवनT जी, एस डी , विजयलक्ष्मी जी आदि संगीतज्ञ उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages