UP STF से मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, तीन गिरफ्तार, JIO Fiber मैनेजर अपहरण कांड में बड़ा खुलासा
एसटीएफ और हाथरस पुलिस ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में नंदन स्वीट्स के पास मुठभेड़ के दाैरान जियो फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान एक अपहरणकर्ता विशाल गोली लगने से घायल हो गया। घायल विशाल अल्मोड़ा जिले के धारानौला थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव का रहने वाला है। अपहरणकर्ताओं ने एक जनवरी को हाथरस से अभिनव का अपहरण कर उनकी पत्नी से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
पुलिस ने बताया की जनपद हाथरस में अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद अपहरणकर्ता फिरौती की रकम लेने के लिए मुरादाबाद आए थे। इसी दौरान हाथरस पुलिस और एसटीएफ की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान विशाल के गले से गोली निकलकर उसके सीने को पार कर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अभिनव को सकुशल बरामद किया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बंधक युवक अभिनव को सकुशल बरामद कर लिया।
एसटीएफ और पुलिस ने सूचना के आधार पर अपहरणकर्ताओं का पीछा किया और मुरादाबाद में घेराबंदी कर मुठभेड़ को अंजाम दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हाथरस में हुए अपहरण के मामले में एसटीएफ और हाथरस पुलिस की अपहरणकर्ताओं से मुठभेड़ हुई है। जिसमें विशाल नाम का व्यक्ति घायल हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें