1 जनवरी 2025 से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा व्हाट्सएप
नये साल में व्हाट्सऐप ने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन्स के लिए सपोर्ट बंद करने का फैसला इसलिए लिया है ताकि वह नई और सुरक्षित तकनीकों का उपयोग कर सके.
व्हाट्सऐप ने क्यों लिया ऐसा फैसला?
नए साल 1 जनवरी से व्हाट्सऐप ने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोनों के लिए सपोर्ट बंद करने का फैसला इसलिए लिया है ताकि वह नई और सुरक्षित तकनीकों का उपयोग कर सके. पुराने फोन में सिक्योरिटी कमजोर होती है और वे नये फीचर्स को सपोर्ट नहीं कर पाते. इससे फायदा यह होता है कि नये ऑपरेटिंग सिस्टम में बेहतर सिक्योरिटी और व्हाट्सऐप के लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं, जिससे डेटा चोरी और अन्य समस्याओं से बचाव होता है. यूजर्स को पुराने फोन को अपग्रेड करने और ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट रखने की सलाह दी गई है ताकि बेहतर सुरक्षा और अनुभव प्राप्त हो सके.
व्हाट्सऐप का सपोर्ट इन फोन्स पर बंद होगा
Samsung Galaxy S3
Samsung Galaxy Note 2
Motorola Moto G (फर्स्ट जनरेशन)
HTC One X
HTC Desire 500
HTC Desire 601
LG Nexus 4
LG G2 Mini
LG L90
Sony Xperia Z
Xperia T
Xperia V
दरअसल, पुराने फोन में सिक्योरिटी फीचर्स कमजोर होते हैं और ये व्हाट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट्स को सपोर्ट नहीं कर पा रहे हैं.
आईफोन के इन मॉडल्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सऐप
iPhone 5s
iPhone 6, और
iPhone 6 Plus
अगर आप इनमें से कोई भी आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द नये वर्जन पर अपग्रेड करें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें