आगरा के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा ने 38 साल बाद आगरा को अलविदा कहा, नोएडा में शिफ्ट होकर करेंगे न्यूरोसर्जरी
आगरा में 11 अप्रैल 1986 को एसएन मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन करने वाले वरिष्ठ न्यूरोसर्जन और न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी आफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रह चुके डॉ. आरसी मिश्रा ने आगरा को अलविदा कह दिया है। वे 38 साल आगरा में रहे और अब नोएडा में शिफ्ट हो रहे हैं।
डॉ. आरसी मिश्रा ने बताया कि वे अपने बेटे डॉ. शाश्वत मिश्रा के परिवार के साथ नोएडा रहना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपने दादा जी के नाम पर महानंदन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में बनाया है। एक जनवरी 2025 से ग्रेटर नोएडा स्थित महानंदन हॉस्पिटल में ही मरीजों का इलाज और सर्जरी करेंगे।
डॉ. आरसी मिश्रा ने बताया कि उन्होंने पहली न्यूरोसर्जरी 1984 में की थी और इन 40 साल में 25 हजार न्यूरोसर्जरी कर चुके हैं। एसएन की पहली सर्जरी हमेशा याद रहेगी। आगरा को छोड़ने पर कहा कि यह वह शहर है जिसने मुझे सब कुछ दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें