प्रयागराज में UPPSC के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, एक ही शिफ्ट में एग्जाम कराने की मांग, परीक्षार्थियों की पुलिस से नोंकझोंक
प्रयागराज। पीसीएस 2024 और आरओ/एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षा एक दिन और एक ही शिफ्ट में कराए जानें की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों का विरोध तेज हो गया है।
आयोग के इस फैसले के खिलाफ प्रतियोगी छात्र आज 11 नवंबर को प्रयागराज स्थित लोक सेवा आयोग का घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई है
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि PCS और RO/ARO परीक्षा एक दिन कराई जाए। नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) की प्रक्रिया निरस्त की जाए। एक तरफ कैंडिडेट ने चेतावनी दी है कि आयोग जब तक एक दिन परीक्षा कराने और नॉर्मलाइजेशन को निरस्त करने का नोटिस जारी नहीं कर देता, तब तक वे धरने पर रहेंगे।
वहीं दूसरी तरफ, आयोग के सचिव अशोक कुमार ने परीक्षा की तैयारी के लिए सभी जिलाधिकारियों (नोडल अधिकारियों) की 21 नवंबर को बैठक बुला ली है। आयोग 2 दिन में परीक्षा कराए जाने की डेट भी घोषित कर चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें