ऑस्ट्रेलियांचल पत्रिका के पटल पर अंतर्राष्ट्रीय काव्य संध्या
ऑस्ट्रेलियांचल पत्रिका की संस्थापक और संपादक डॉ० भावना कुँअर और पत्रिका के सरंक्षक प्रगीत कुँअर ने जूम के माध्यम से ऑस्ट्रेलियांचल फेसबुक लाइव द्वारा पावन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी ऑस्ट्रेलिया के जाने माने साहित्यकार विजय कुमार सिंह की स्वर्गीय पत्नी श्रीमती चमन बड़गोती जी की स्मृति में आयोजित की गई।
कार्यक्रम का संचालन और विशेष आकर्षण
कार्यक्रम का संचालन डॉ० भावना कुँअर और प्रगीत कुँअर ने किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ गुरुग्राम से सुप्रसिद्ध कवियित्री इन्दु "राज" निगम ने स्वयं की लिखी माँ सरस्वती की सुन्दर आराधना से किया।
विशेष अतिथियों की उपस्थिति
इस गोष्ठी में देश-विदेश के प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकारों ने जुड़कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विशेष अतिथियों में आशुतोष कुमार, आशीष मिश्रा, डॉ० शिप्रा शिल्पी, संजय अग्निहोत्री, अनिल कुमार शर्मा, डॉ० मोना कौशिक, राजेंद्र राज निगम और डॉ० भावना कुँअर शामिल थे।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं
विजय कुमार सिंह ने अपनी पत्नी के जाने का ग़म साझा किया और उनके लिये लिखा अंतिम गीत सभी को सुनाया।
डॉ० शिप्रा शिल्पी ने बहुत सकारात्मक संदेशों से भूमिका बाँधी और अपने आँसुओं को सँभालते हुए भारी मन व भरे गले से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक भावपूर्ण रचना पढ़ी।
अनिल कुमार शर्मा ने चमन जी को याद किया और विजय कुमार सिंह के दर्द को अपना ही दर्द माना।
कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में सबने बारी-बारी से अपनी प्रतिक्रिया दी और स्मृति कार्यक्रम को आयोजित करने की दिल से प्रशंसा की। सबने कहा कि साहित्यकार की साधना तो सराहनीय है ही पर साथ में उनके परिवार के योगदान को भी हमें नहीं भूलना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें