My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 16 नवंबर 2024

शादी कार्ड डाउनलोड करते ही आपका बैंक खाता हो जाएगा हैक, रहें सावधान


 

शादी कार्ड डाउनलोड करते ही आपका बैंक खाता हो जाएगा हैक, रहें सावधान

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन के साथ मार्केट में एक नए स्कैम की एंट्री हो गई है। 

इस स्कैम में स्कैमर्स एक शादी का डिजिटल कार्ड आपको व्हाट्सऐप करते हैं।

इस कार्ड को जैसे ही आप ओपन करेंगे, वैसे ही आपके स्मार्टफोन का पूरा कंट्रोल स्कैमर्स के हाथ में चले जाता है।

इससे न केवल वे आपके निजी डेटा को आसानी से एक्सेस कर सकेंगे बल्कि वे आपका बैंक अकाउंट भी पूरी तरह से खाली कर सकते हैं। 

ऐसे में इस तरह के फेक WhatsApp Wedding Card से सावधान होने का समय आ चुका है।
हिमाचल प्रदेश साइबर पुलिस द्वारा इस नए व्हाट्सएप वेडिंग कार्ड स्कैम की जानकारी दी गई है। 

इस स्कैम के तहत आपको अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर एक शादी का कार्ड प्राप्त होता है। जैसे ही आप इस कार्ड को डाउनलोड करते हैं, वैसे ही गुपचुप तरीके से मैलवेयर आपके डिवाइस में इंस्टॉल हो होता है। 

इसके बाद से ही स्कैमर्स चुपके से आपके स्मार्टफोन की सभी एक्टिविटी पर नजर रखना शुरू कर देते हैं। 

इस तरह से न केवल वे आपका निजी डेटा चुरा सकते हैं बल्कि आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं।
साइबर पुलिस ने चेतावनी जारी कि है कि यदि आपको अज्ञात नंबर से कोई वेडिंग कार्ड व्हाट्सऐप पर आता है, तो उस लिंक पर बिल्कुल क्लिक न करें। सबसे पहले मैसेज भेजने वाले पहचान सुनिश्चित करें, उसके बाद ही कार्ड को अपने फोन में डाउनलोड करें।
सबसे पहले स्कैमर्स आपको अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर एक मैसेज भेजेंगे। इस मैसेज में एक वेडिंग कार्ड अटैच होगा। यह वेडिंग कार्ड Harmful APK file’ से लैस होता है। जैसे ही आप अटैच वेडिंग कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करके उसे डाउनलोड करते हैं, वैसे ही एक मेलवैयर से लैस ऐप चुपके से आपके फोन में इंस्टॉल हो जाती है। यह ऐप आपके फोन का डेटा चुराती है, जिसके जरिए स्कैमर्स आप पर नजर रख सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages