मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी का निधन, हेलेना ल्यूक ने तोड़ा दम
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी शॉकिंग खबर सामने आई है। मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी यानी एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है।
हेलेना ल्यूक की अचानक मृत्यु की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। बताया जा रहा है कि हेलेना ल्यूक ने 3 नवंबर, 2024 यानी रविवार को अपनी अंतिम सांस ली थी। अब उनके निधन की खबर कन्फर्म की जा चुकी है।
हेलेना ने अपने फेसबुक पोस्ट में एक भावुक संदेश लिखा था, “अजीब लग रहा है, भावनाएं मिली-जुली हैं और पता नहीं क्यों, बेचैनी है।” यह उनकी आखिरी पोस्ट थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
हेलेना ल्यूक को अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘मर्द’ (1985) से खास पहचान मिली थी। मिथुन के साथ उनकी शादी केवल चार महीने ही चली और इसके बाद मिथुन ने योगिता बाली से विवाह किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें