भारत निर्वाचन आयोग ने यूपी में चुनाव की तारीखों को बदल दिया है।
भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए यूपी समेत तीन राज्यों में चुनाव की तारीखों को बदल दिया है। जिसके अनुसार अब 13 नंवबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी।
इस बदलाव के चलते उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल की कुल 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की तारीख बदल दी गई है।
इनमें 14 सीटों में से उत्तर प्रदेश की सभी 9, पंजाब की 4 और केरल की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख में बदलाव हुआ है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विभिन्न त्योहारों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है।
इन तीन राज्यों के उपचुनावों के अलावा झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव भी होने है। देशभर के तमाम राज्यों में होने वाले उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में वोटिंग होनी है। वहीं, महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें