बाल कार्नीवाल खेलकूद से लेकर कला और डांस मे दिखेगा जलबा
आगरा। किशोर न्याय समिति उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर 14 नबंबर तक तक चलने वाले बाल कार्नीवाल किशोर सुधार गृह सिरोली मलपुरा स्थित बाल सुधार गृह पर मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा अतिरिक्त सत्र न्यायधीश दिव्यानंद द्विवेदी जी जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह जी वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमिला शर्मा नें माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.
रंगा रंग शुरुआत के साथ किशोरो नें अपनी प्रतिभा जोरदार प्रदर्शन किया।
बाल कार्निवाल के पहले दिन बच्चों ने जवाहर लाल नेहरू, मोबाइल से बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाब और स्वचछ भारत मिशन सन्देश पर लघु नाटक कर मन मोह लिया वही मुख्य अतिथि के समक्ष सूर्य नमस्कार, ताड़ आसन, ब्रज आसान, भुजंग आसान आदि आसान प्रस्तुत कर अतिथियों क़ो ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्नीवाल के दूसरे दिन कल सोमवार क़ो बेडमिंटन, केरम, चेस, लूडो, कबड्डी, खो खो, प्रतियोगिता होंगी। 12 क़ो डांस और गायन की प्रतियोगिता होंगी, 13 क़ो बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 14 नबम्बर बाल दिवस के सभी प्रतियोगिता का फ़ाइनल के साथ व्यवसायिक एजुकेशन और कौशल विकास का प्रदर्शन और पुरुस्कार बितरण किया जायेगा
कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय सिंह नें किया। कार्यक्रम के दौरान रामसूरत, प्रतापमान मोहन किशोर जगदंबा लखन सिंह परिहार मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें