मीट एट आगरा फेयर का 16वां संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न।
इस तीन दिवसीय आयोजन में 19,144 विजिटर्स ने भाग लिया, जिनमें 5,187 रजिस्टर्ड बिजनेस विजिटर्स और 3,740 छात्र शामिल थे। फेयर में लगभग 18,000 करोड़ रुपये के व्यापार की नींव रखी गई।
एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि यह आयोजन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जो व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देता है और नए अवसर प्रदान करता है।
नेशनल चेंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन आगरा के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एफमेक के कन्वीनर गोपाल गुप्ता ने घोषणा की कि अगले वर्ष के "मीट एट आगरा" फेयर 7, 8 और 9 नवंबर 2024 को आयोजित होगा
आगरा रेडीमेड गारमेंट्स ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके नय्यर ने कहा कि यह आयोजन व्यापार को नया बूम देने का काम करता है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें