डीएम/एसएसपी को दिया नकली ब्रांड: गोदाम पर छापा और बुलडोजर चलाया
बागपत के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने नकली बिसलेरी बोतल के मामले में सख्त कार्रवाई की। जब उन्हें पानी पीने के लिए नकली बिसलेरी की बोतल दी गई, जिस पर Bilseri लिखा था, तो उन्होंने तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को बुलाया और नकली ब्रांड के गोदाम पर छापा मरवाकर बुलडोजर चलवा दिया। यह कार्रवाई नकली उत्पादों के खिलाफ एक मजबूत संदेश देती है।
बागपत के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय जिले की सीमा पर बनी पुलिस चौकी निवाड़ा पहुंचे थे। जिलाधिकारी के सामने ही पानी की 500 मिलीलीटर वाली नकली बोतल रखी गई। बोतल पर न तो खाद्य लाइसेंस नंबर था और न ही कोई अन्य प्रमाण था।
डीएम ने हाथ में लेकर जब बोतल की जांच की तो पाया कि बोतल नकली है। इसके बाद उन्होंने फौरन ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और पानी की शुद्धता की जांच करने के आदेश दिए।
मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी प्रभारी निवाड़ा से पूछताछ की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें