मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या
एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या कर दी गई. उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास उनपर फायरिंग की गई थी.
गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई.
बाबा सिद्दीकी को तीन गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उन पर गोलीबारी हुई थी. लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया.
बाबा सिद्दीकी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से की थी और लगभग पांच दशक तक राजनीति में सक्रिय रहे। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफे की घोषणा की थी। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बाबा सिद्धीकी एनसीपी में शामिल हो गए थे।
शाहरुख-सलमान के बीच दरार खत्म करने में निभाई अहम भूमिका
बाबा सिद्दीकी सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं थे, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई। 2013 में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान के बीच सालों से चली आ रही दरार को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उल्लेखनीय है कि 2008 में केटरीना कैफ की जन्मदिन पार्टी में दोनों के बीच गर्मागर्मी हुई थी, जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए थे। लेकिन बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों सितारे गले मिले और उनके रिश्तों में नई शुरुआत हुई। इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें