मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या
एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या कर दी गई. उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास उनपर फायरिंग की गई थी.
गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाबा सिद्दीकी को तीन गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उन पर गोलीबारी हुई थी. लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया.
बाबा सीद्दीकी की मौत की खबर के बाद बॉलीवुड नेता सलमान खान भी लीलावती अस्पताल पहुंचे .बता दें कि सलमान खान और बाबा सीद्दीकी दोस्त रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें