आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
आगरा के समोगर घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान एक चौंकाने वाली घटना में चौकी प्रभारी बिसेरी भाड़ मुकेश कुमार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए।
घटना के अनुसार, दरोगा मुकेश कुमार रविवार को समोगर घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान तैनात थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे दो व्यक्ति जबरदस्ती मूर्ति विसर्जित करने के लिए यमुना नदी की ओर बैरियर को तोड़कर जाने लगे। दरोगा मुकेश कुमार ने उन्हें रोका, जिस पर आरोपी भड़क गए और उन पर हमला कर दिया।
आरोपी हमलावरों मारपीट के दौरान दरोगा का गला दबाते हुए और उन्हें नीचे गिरा लिया। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और वहां लोगों ने दरोगा को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया इस मारपीट में बेहोश हुए दारोगा को बमुश्किल होश में लाया जा सका ।
इस मारपीट में दरोगा को। पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दो आरोपियों, वीरेंद्र और राकेश, निवासी ग्राम श्यामों थाना ताजगंज, को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बमरौली कटारा सौरभ सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें