![]() |
| फोटो - zee news |
पटना: पप्पू यादव का वायरल वीडियो 2018 का, लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा दावा झूठा
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पप्पू यादव को मीडिया के सामने रोते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती देने के बाद पीटा गया। लेकिन जांच में पता चला है कि यह वीडियो 2018 का है, जब पप्पू यादव पर मुजफ्फरपुर में हमला हुआ था.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ बयान दिया था, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुआ. लेकिन यह दावा झूठा है.
6 सितंबर 2018 को पप्पू यादव पर मुजफ्फरपुर में जानलेवा हमला हुआ था, जब वे 'नारी बचाओ पदयात्रा' में भाग लेने के लिए मधुबनी जा रहे थे. इस हमले के बाद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हमला जानलेवा था और उनके साथ गाली-गलौज की गई.
इस घटना से पप्पू यादव काफी आहत थे और उन्होंने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया और कहा कि प्रदेश में 'महा जंगलराज' चल रहा है.
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 2024 का नहीं बल्कि 2018 का है. यह घटना मुजफ्फरपुर की है, जब पप्पू यादव पर जानलेवा हमला हुआ था. इसे हाल की घटना बताकर भ्रामक तरीके से सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें