आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवती ने चार युवकों के खिलाफ लव जिहाद, दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों में मुनिष अल्वी, आमिर कबाडी, सद्दाम और यूनुस अल्वी शामिल हैं।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके अलावा, आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े उतारकर वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि मुनिष अल्वी, जो खुद को पत्रकार बताता है, अपने साथियों के साथ उसे अक्सर पोइया के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करते थे। वे कपड़े उतरवाकर वीडियो बना लेते थे और वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रखने की कोशिश करते थे।
आरोपी दबंग किस्म के होने के साथ पुलिस को अपनी मुट्ठी में रखने का दावा करते थे और पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे।
विश्व हिन्दू परिषद के विभाग सेवा प्रमुख श्याम किशोर शर्मा का कहना है कि भारी दबाब के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। हिन्दू बहन बेटियों के लिए विश्व का सबसे बड़ा संगठन हमेशा खड़ा रहता है। जिहादियों द्वारा जिस मानसिकता के आधार पर काम करके हिन्दू बेटियों को अपने चंगुल में फसाकर उनका शोषण किया जा रहा है विश्व हिंदू परिषद हमेशा प्रत्येक हिंदू बहन-बेटी के साथ रहेगा।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी आगरा के पुरानी मस्जिद नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें