आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया
आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की 2024-25 सत्र की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लिया। होटल होली डे इन में आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ चिकित्सकों ने डॉक्टरों और मरीजों के बीच संबंधों में सुधार पर चर्चा की।
मुख्य अतिथि एस एन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। डॉ. अनूप दीक्षित अध्यक्ष, डॉ. रजनीश मिश्रा सचिव, और डॉ. मुकेश भारद्वाज कोषाध्यक्ष बनाए गए। पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष आईएमए डॉ. जेएन टंडन, पूर्व कोषाध्यक्ष व सेल्सा अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. आरएम पचौरी, डॉ. ओपी यादव आदि लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें