पीएनसी की साइट पर लापरवाही ,दो मजदूरों की मौत
उन्नाव रायबरेली राजमार्ग पर बड़ा हादसा : मिट्टी धंसने से 2 मजदूरों की मौत
उन्नाव। राजमार्ग 31 पर सिकंदरपुर कर्ण के पास रविवार की शाम एक बड़ा हादसा हुआ। पीएनसी इंफ़्राटेक की लापरवाही के कारण नाले खुदाई के दौरान अचानक खाई फट गई, जिसमें तीन मजदूर दब गए।
हादसे की जानकारी
हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीसरे को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक मजदूरों की पहचान गणेश (35) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम तुलाई लोध का पुरवा थाना गदगंज रायबरेली और शिवकुमार (50) पुत्र रामनारायण निवासी कटियारा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और तेजी से बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लापरवाही का आरोप
पीएनसी इंफ़्राटेक पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है, क्योंकि कार्य बिना सेफ्टी किट के करवाया जा रहा था। यह हादसा उस समय हुआ जब पीएनसी प्लांट के गेट पर पाइप लाइन डाली जा रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें