छात्र का अपहरण, खिड़की से कूदकर बचाई जान
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्र के अपहरण से हड़कंप मच गया घटना में 14 वर्षीय छात्र नारायण का अपहरण किया गया।
छात्र शाम को ट्यूशन से घर लौट रहा था, तभी कार सवार चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया। आरोपियों ने छात्र के मुंह पर रूमाल लगाकर उसे बेहोश कर दिया।
जब छात्र को होश आया, तो उसने खिड़की से कूदकर भागने का सफल प्रयास किया और शोर मचा दिया। आरोपी वहां से भाग गए। छात्र ने एक फल विक्रेता के मोबाइल से अपने पिता को फोन किया, जो उसे लेने आए।
पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें