खूबसूरत लड़कियां किसानों के बेटों से शादी नहीं करती हैं...', महाराष्ट्र के इस विधायक की विवादित टिप्पणी ने मचा बवाल
कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने देवेंद्र भूयार के इस बयान की टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा.
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के विधायक देवेंद्र भूयार ने लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया. उनके इस बयान के बाद बवाल मच गया है. उन्होंने कहा कि किसान के बेटे को एक मामूली दुल्हन से ही संतोष करना पड़ता है क्योंकि सुंदर लड़कियां ऐसे व्यक्ति से शादी करना पसंद करती हैं, जिसके पास एक स्थिर नौकरी हो. सुंदर लड़कियां किसान के बेटे से शादी नहीं करती हैं.
देवेंद्र भुयार मंगलवार को जिले के वरुद तहसील में एक सभा में बोलते हुए किसानों की समस्याओं के बारे में बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'अगर कोई लड़की सुंदर है, तो वह आप और मेरे जैसे व्यक्ति को पसंद नहीं करेगी, बल्कि वह (अपने पति का चयन करते समय) नौकरी करने वाले व्यक्ति को पसंद करेगी.' उन्होंने कहा, 'जो लड़कियां दूसरे नंबर पर हैं, यानी जो कुछ कम सुंदर हैं, वे किराने की दुकान या पान की दुकान चलाने वाले लोगों को पसंद करती हैं.'
भूयार के बयान के बाद बवाल
उन्होंने कहा, 'नंबर तीन की लड़की किसान के बेटे से शादी करना पसंद करेगी.' उन्होंने आगे कहा कि केवल वे लड़कियां ही किसान परिवार के लड़के से शादी करती हैं जो सबसे निचले स्तर पर हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे विवाह से हुए बच्चे भी सुन्दर नहीं होते. कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने महिलाओं के बारे में बात करते हुए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भुयार की आलोचना की.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें