लीडर्स आगरा ने किया जेपी बागला को "तपन शिखर सम्मान" से अलंकृत
आगरा, लीडर्स आगरा ने समाजसेवा में अग्रणी भामाशाह जगदीश प्रसाद बागला को "तपन शिखर सम्मान" से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए दिया गया।
श्री बागला ने अपने सम्मान से अभीभूत होकर कहा कि लीडर्स आगरा द्वारा समाज में जो सेवा की जा रही है, वह सराहनीय है। मानव सेवा करना, ईश्वर की सेवा के समान है।
लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने उनका परिचय कराते हुए कहा कि श्री बागला उत्तर भारत की प्रमुख श्रीरामलीला कमेटी के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वे श्रीराम हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज की प्रबंध कमेटी के वर्षो से प्रबंधक हैं।
इस अवसर पर तपन ग्रुप के स्वामी श्री सुरेश चंद गर्ग, सुनील जैन, आदर्श नंदन गुप्ता और हरिकांत शर्मा ने श्री बागला को शाल ओढ़ाया और संयोजक आदर्श नंदन गुप्ता, सतीश शर्मा ने इलायची की माला पहनाई। उन्हें स्मृति चिह्न भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सर्वश्री सुरेश चंद गर्ग, सुनील जैन, आदर्श नंदन गुप्ता, हरिकांत शर्मा, मेहरवान् खान, उल्लास देनोरिया, सतीश शर्मा, राहुल जैन, अनिल जैन "रंगकर्मी", डॉ अशोक कुशवाह, सुनील बग्गा, आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें