गोरखनाथ मठ:योगी की मौजूदगी में टावर पर चढ़ा युवक
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक युवक मंदिर के मुख्य गेट के अंदर बने टावर पर चढ़ गया. पुलिस ने जैसे ही शख्स को उपर चढ़े हुए देखा तो वे सभी हड़बड़ा गए. हालांकि बाद में उसे मोबाइल टावर से उतार लिया गया. जिसे पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है.
खास बात ये है कि जिस समय से घटना हुई इस समय सीएम योगी अंदर मौजूद थे और वे जनदर्शन में लोगों की समस्या सुन रहे थे.
जानकारी के मुताबिक सीएम सुबह जनता दरबार में लोगों की फरियादें सुन रहे थे. इस दौरान मठ के बाहर गेट के पास लगे मोबाइल टावर पर अचानक एक युवक चढ़ गया.
बाद में सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा गया. थाना अध्यक्ष गोरखनाथ से लेकर सीओ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी युवक से पूछताछ कर रहे हैं.
युवक की पहचान मैनपुरी के रहने वाले नौशाद के रुप में हुई। नीचे उतारे जाने पर उसने अपनी आपबीती बताई। सीएम योगी से मिलकर अपनी फरियाद सुनाना चाह रहा था। अपने साथ एक शिकायती भी पत्र लाया था। इसमें लिखा था कि प्रार्थी नौशाद अली मैनपुरी का रहने वाला है। छह साल पहले उसने सनातन धर्म अपना लिया था।
बता दें कि 2022 में एक बार हमला हो चुका है. मंदिर परिसर के गेट नंबर एक पर हमलावर ने दो सिपाहियों पर हमला कर दिया था. जिसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर के भीतर जाने ही वाला था कि पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया था. मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 2023 में उसे फांसी की सजा सुनाई थी. इस घटना के बाद ही गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को काफी चाक-चौबंद कर दिया था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें