शरद पूर्णिमा पर महारास कार्यक्रम का भव्य आयोजन
साईं गार्डन में श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया महारास कार्यक्रम एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद मथुरा से आए प्रसिद्ध भजन गायक भूपेंद्र बृजवासी ने कान्हा के भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मशहूर डीजे जैकी सेहरा और अनिल मोही ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से समा बांधा, जबकि बॉलीवुड की मशहूर गायिका प्राची पाठक ने डांडिया नृत्य का आनंद लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री मदन मोहन शर्मा, सीपी शर्मा, मोशन एकेडमी से अरुण शर्मा,और नकुल सारस्वत का विशेष योगदान रहा। सभी अतिथियों और दर्शकों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और शरद पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर एकत्रित होकर भक्ति और संस्कृति के इस अद्भुत संगम का अनुभव लिया।
श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी ने भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें