हैवानियत: लखनऊ में अधेड़ ने दुधमुंही बच्ची से किया दुष्कर्म,गिरफ्तार
लखनऊ में एक साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ जेल भेज दिया है।
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी लोरी यादव (52) ने पड़ोसी दंपती की बेटी को बहाने से कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
बच्ची के प्राइवेट पार्ट को देखकर मां को शक हुआ तो उसने लोरी से पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार यादव ने बताया कि मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
आरोप है कि गुरुवार रात लोरी बच्ची को खिलाने के लिए अपने कमरे में उठा ले गया। बच्ची के मां-बाप को संदेह हुआ और परिवारीजनों ने मकान मालिक को जानकारी दी। लोरी से पूछताछ की, लेकिन उसने इनकार किया।
शुक्रवार दोपहर तक जब बच्ची रोती रही तो परिवारीजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने भी बच्ची के साथ दरिंदगी होने की आशंका जाहिर की। इसके बाद सूचना सरोजनीनगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी लोरी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें