गाजियाबाद में व्यापारी जीएसटी ऑफिस में निर्वस्त्र धरने पर बैठा
गाजियाबाद में जीएसटी विभाग के ऑफिस में एक व्यापारी ने कपड़े निकालकर बैठने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वीडियो स्टेट जीएसटी विभाग के मोहन नगर चेक पोस्ट कार्यालय का है।
व्यापारी अक्षय जैन ने आरोप लगाया है कि जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने उसे परेशान किया और दो लाख रुपये की घूस मांगी। इसके बाद उसने ऑफिस में अपने कपड़े निकाल दिए और कहा, "मेरे पास पैसे नहीं हैं, मुझे जेल भेज दो।"
फोटो में दिखाई दे रहा है कि ऑफिस में कई लोग बैठे हुए हैं और व्यापारी अपने कपड़े निकालते हुए बोल रहा है। वह अपनी शर्ट, पैंट, जूते और मोजे निकालकर सिर्फ अंडरवियर में बैठ गया।
व्यापारी का आरोप है कि मेरठ से आई लोहा की गाड़ी को बंद किया गया और उस पर जुर्माना लगाया गया, जबकि उसने कोई टैक्स चोरी नहीं की। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें