28 वर्षीय गारमेंट व्यापारी ने गोली मार कर सुसाइड किया
लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में इंदिरा डैम पर एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले दोस्तों को वीडियो कॉल किया और घर वालों का ख्याल रखने को कहा। गोली सामने से मारी, जो सिर को चिरते हुए निकल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से एक देशी तमंचा और बाइक बरामद की गई है। युवक का नाम अंकित (28) बताया जा रहा है और सरोजनीनगर का रहने वाला था।
अंकित अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता बृजेश पाठक रामपुर में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बृजेश पाठक ने बताया कि बेटे के सुसाइड करने की बात सुनते ही पैरों के तले से जमीन खिसक गई।
अंकित की शादी तय हो चुकी थी। 4 माह बाद शादी होनी थी। वह गारमेंट की दुकान चलाता था। उसके दोस्तों ने बताया, वह आध्यात्मिक प्रवृत्ति का था। उसकी बाइक पर भी लिखा है...मोक्ष क्या है न किसी खोने का डर न पाने की चाहत।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें