आगरा में पटाखा firecracker shops बाजार की तैयारी जानिए कहां कहां लगेगा पटाखा बाजार
दीपावली पर घने बाजारों में आतिशबाजी से होने वाले अग्निकांड को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया। इसके लिए पटाखा बाजार का स्थान और वहां लगने वाली अस्थाई दुकानों की संख्या भी निर्धारित कर दी।
इस बारे में पुलिस उपायुक्त नगर सूरज कुमार राय ने बताया है कि इस साल दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी और इसके लिए 9 स्थानों पर 328 पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी।
आतिशबाजी की दुकानें लगने वाले स्थान:
-कोठी मौनाबाजार का खाली मैदान: 100 दुकानें
- जीआईसी का खाली मैदान: 35 दुकानें
- सेक्टर 11 व 15 का पार्क थाना सिकन्दरा: 50 दुकानें
- बैप्टिस्ट हायर सेकेन्ड्री स्कूल का खाली मैदान: 15 दुकानें
- कम्पनी गार्डन का खाली मैदान सदर: 17 दुकानें
- तालाब किनारे रूनकता: 20 दुकानें
- बाईपास रोड अब्बूलाला की दरगाह का खाली मैदान: 06 दुकानें
- शक्ति नगर, खाली मैदान थाना सदर बाजार: 15 दुकानें
- मेहताबाग पार्किंग के सामने खुले मैदान: 80 दुकानें
इन दुकानों के लिए अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस 29 अक्टूबर से 2 नवंबर की अवधि के लिए जारी किए जाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर खुले स्थलों का चयन किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें