My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 14 अक्टूबर 2024

मोदी सरकार सख्त कदम: 6 कनाडाई डिप्लोमेट्स को किया निष्कासित



India Canada Relations:

मोदी सरकार सख्त कदम: 6 कनाडाई डिप्लोमेट्स को किया निष्कासित


भारत और कनाडा के रिश्ते अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। भारत सरकार ने कनाडा के 6 डिप्लोमेट्स को निष्कासित कर दिया है। उसी के साथ अपने डिप्लोमेट्स को कनाडा से वापस बुलाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय डिप्लोमेट्स कनाडा में सुरक्षित नहीं है। आखिर क्यों भारत के कनाडा से रिश्ते खराब हो गए हैं?

कनाडा और भारत के बीच रिश्तों में तल्खी बढ गई है। निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त और राजनयिकों पर लगाए आरोप को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है...भारत सरकार ने उच्चायुक्त और उन राजनयिकों को वापस बुला लिया है जिन्हें कनाडा की सरकार ने जांच में 'पर्सन ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में नामित किया था...विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय उच्चायुक्त और दूसरे राजनयिकों को आधारहीन निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है...उग्रवाद और हिंसा के माहौल में ट्रूडो सरकार के कार्यों ने उनकी सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया...हमें उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मौजूदा कनाडाई सरकार की प्रतिबद्धता पर कोई भरोसा नहीं है...इसलिए केंद्र सरकार ने उच्चायुक्त, राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है...अब से थोड़ी देर पहले ही विदेश मंत्रालय ने कनाडा के चार्ज डी अफेयर्स स्टीवर्ट व्हीलर को साउथ ब्लॉक में तलब किया था...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages