जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे, 86 वर्ष की उम्र में निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार (09 अक्टूबर) को निधन हो गया है. उन्हें सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उनकी हालत गंभीर होने की खबर सामने आई थी.
7 अक्टूबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को 'अफवाह' बताकर खारिज कर दिया था और अपने फॉलोअर्स और प्रशंसकों को बताया था कि चिंता की कोई बात नहीं है और वह उम्र संबंधी चिकित्सा स्थितियों के लिए जांच करा रहे हैं.
वह 86 वर्ष के थे। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन नवल टाटा ने अपनी आखिरी सांसे लीं और दुनिया को अलविदा कह दिया। टाटा संस के चेयरमैन ने आधिकारिक बयान जारी करके उनके निधन की पुष्टि कर दी है। हाल ही में उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर खबर आई थी जिसका खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खंडन कर दिया था
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने आधिकारिक बयान जारी कर रतन टाटा के निधन की पुष्टि की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें