65 साल की उम्र में Sanjay Dutt ने चौथी बार लिए 7 फेरे, जानिए किससे की शादी …
एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. उनके अफेयर्स से लेकर तीन शादियों तक उनकी जिंदगी के कई बातों से लोग आज भी अनजान हैं. वहीं, अब तीन शादी करने के बाद संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने चौथी बार 7 फेरे लिए हैं. उन्हेंने चौथी बार अपनी तीसरी बीवी के साथ 7 फेरे लिया है. उनकी शादी का एक वीडिया कुछ ही देर में तेजी से वायरल हो गया है.
खबरों के मुताबिक, कुछ समय से उनके घर का रेनोवेशन चल रहा था, जो हाल ही में पूरा हो गया है. घर में रेनोवेशन का काम पूरे होने के साथ नवरात्र का भी मौका था. इसी दौरान संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने घर में एक पूजा का आयोजन किया. इसी सेरेमनी में संजय दत्त और मान्यता दत्न फेरे लिए. ये इस पूजा का एक रस्म था. जो इस कपल ने पूरा किया है.
बता दें कि इस दौरान संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भगवा रंग का कुर्ता-पजामा और अंगोछा पहन रखा है. वहीं, मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) ने भी सादे लिबास में नजर आ रही हैं. सुनील दत्त और नरगिस के लाडले संजय दत्त (Sanjay Dutt) को लेडिस मैन भी कहा जाता है. अपनी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव पर संजय ने खुलकर कई इंटरव्यूज में बात की है
135 से ज्यादा फिल्में और तीन शादियां
संजय दत्त ने अपने चार दशक के करियर में 135 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं. 65 साल के संजय ने तीन शादियां की हैं. उनकी पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा से हुई थी. 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण उनकी मौत हो गई. इसके बाद उन्होंने रिया पिल्लै से शादी की, लेकिन जल्दी ही दोनों अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने तीसरी बार मान्यता से शादी की. दोनों के 2 बच्चे हैं.
सिंडिकेट फीड

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें