आगरा : लग्जरी कार से 12 किलो सोना बरामद
आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने एक लग्जरी कार से 12 किलो से अधिक सोना बरामद किया। सोना मिठाई के डिब्बों में छिपाकर ले जाया जा रहा था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस:
🔵मथुरा के मांट पुलिस ने दो युवकों को अरेस्ट किया।
🔵जीएसटी टीम मामले की जांच कर रही है।
🔵बरामद सोने की कीमत करोड़ों में है।
🔵पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मामला सोमवार रात को यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ जब मांट थाना पुलिस ने नोएडा से आगरा आ रही लग्जरी कार को रोका। पुलिस ने कार में मिठाई के डिब्बों को खोलकर सोने के आभूषण बरामद किए। दो युवक विवेक गुप्ता और रमेश सोने के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें